मई 14, 2024 4:23 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कल रात निधन हो गया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कल रात निधन हो गया। बहत्तर वर्षीय श्री मोदी कैंसर से पीड़ित थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित षाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।