भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्रकारों को बताया कि श्री मोदी चार नवंबर को गढ़वा और चाईबासा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
श्री मोदी से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन नवंबर को झारखंड में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। चाईबासा में एक कार्यक्रम के दौरान श्री सरमा ने कहा कि-जनजातीय हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर भाजपा का जोर रहेगा।