भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के लिए जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश को और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए भविष्य को चुनता है। चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा की बात होनी चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए। विकास की बात होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस-झामुमो को देश के विकास से मतलब नहीं।
घाटशिला के बाद श्री मोदी ने झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में भी जनसभा कर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
Site Admin | मई 19, 2024 7:52 अपराह्न
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमशेदपुर में चुनावी जनसभा को किया संबोधित