मई 4, 2024 7:29 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर रहे हैं

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड-शो कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर रहे हैं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोग प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। श्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस रोड-षो में भाजपा नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी षामिल हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं में सहसवान विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर भाजपा जीतेगी तो संविधान बदल देगी, यह चुनाव संविधान को बचाने के लिये है। श्री यादव ने कहा कि बदायूं में सपा रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद और कन्नौज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद का भारत एक नया भारत है, आज पूरी दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है और आतंकवाद समाप्त हुआ है।
बसपा प्रमुख मायावती ने आगरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी से रामनिवास शर्मा के समर्थन में आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को सम्बोधित कर जनता से वोट देने की अपील की। मायावती ने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों से देष की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। बसपा नेता ने सरकार द्वारा बांटे जा रहे मुफ्त अनाज पर वोट मांगने के लिए भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो मुफ्त राषन बांटा जा रहा है वह भाजपा की जेब से नहीं आया है। यह जनता के टैक्स से आया है।
भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री बृजेष पाठक ने भदोही में जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी दल परिवारवाद से ग्रसित हैं।
श्री पाठक ने कहा कि एनडीए की सरकार में आज दुनिया में भारत की प्रतिश्ठा बढ़ी है। भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आंवला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दातागंज विधानसभा क्षेत्र के कटरा सहादतगंज में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र कश्यप को जिताने की अपील की।