मई 27, 2024 7:58 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुमका में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि लोकसभा का यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। श्री मुंडा आज दुमका में भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर जहां देश लगातार प्रगति कर रहा है वहीं विपक्ष के नेताओं के यहाँ से करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं। श्री मुंडा ने कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पर खनिज सम्पदा को लूटने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा है कि देश में अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो महिलाओं को आठ हजार सात सौ रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। इसके साथ ही मुफ्त दिए जाने वाले अनाज की मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। श्रीमती सोरेन आज गोड्डा में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रही थी।