भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दुमका में पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हर सीट पर कमल खिलाने के लिए उत्साहित है। श्री शाह ने कहा कि जब तक झारखण्ड राज्य का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। इधर कांगेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवघर के मोहनपुर में आज चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी प्रदीप यादव को जिताने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
Site Admin | मई 24, 2024 7:52 अपराह्न
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुमका में पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया