भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। श्री नड्डा ने आज एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए डॉ. मनमोहन सिंह के नाम का इस्तेमाल कर रही है। श्री नड्डा ने कहा कि एनडीए सरकार ने देश के सभी प्रधानमंत्रियों के सम्मान में प्रधानमंत्री संग्रहालय की स्थापना की थी। उन्होंने कांग्रेस पर केवल अपने परिवार के सदस्यों के लिए स्मारक बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया।
Site Admin | दिसम्बर 28, 2024 9:03 अपराह्न
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया
