मार्च 12, 2026 12:43 अपराह्न

printer

भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष से संबंधित अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस पार्टी की आलोचना

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष से संबंधित अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष पर्याप्त समर्थन जुटाने में विफल रहा। श्री जायसवाल ने कहा कि यदि मतदान होने दिया जाता तो अध्यक्ष के पक्ष में भारी समर्थन मिलता। उन्‍होंने कहा कि करीब 350 से अधिक वोट उनके पक्ष में पड़ते। एलपीजी और ईंधन की कमी की अफवाहों पर श्री जायसवाल ने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला