मई 21, 2024 7:18 अपराह्न

printer

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने पार्टी के धनबाद विधायक राज सिन्हा को शोकाज किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने पार्टी के धनबाद विधायक राज सिन्हा को शोकाज किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बीते दिनों धनबाद में कायस्थ महापरिवार के कार्यक्रम में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ सार्वजनिक रूप से विरोधात्मक बातें करने की वजह से की गई है। आदित्य साहू ने पत्र लिखकर दो दिन में राज सिन्हा से जवाब मांगा है।