मई 26, 2024 7:13 अपराह्न

printer

भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कांग्रेस के नेताओं पर भाजपा के बारे में गलत बयानबाजी करने के आरोप लगाए

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कांग्रेस के नेताओं पर भाजपा के बारे में गलत बयानबाजी करने के आरोप लगाए हैं। गोड्डा में एक संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए श्री वाजपेयी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने देश में इमरजेंसी लगायी और लोगों के मूलभूत अधिकारों का हनन किया, वही पार्टी आज कह रही है कि भाजपा देश में संविधान को खत्म कर देगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी कभी भी आरक्षण का विरोध नहीं करती है। इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा है कि इस बार दिल्ली में बनने वाली इंडी गठबंधन की सरकार भाजपा के षड्यंत्र को ध्वस्त कर देगी। कल देर शाम बरहेट स्थित पतना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान श्रीमती सोरेन ने कहा कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बाहर निकालने की चाबी जनता के पास है।