अक्टूबर 5, 2024 7:27 अपराह्न

printer

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने सहरसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व तथा भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज सहरसा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डॉ. जायसवाल ने महिषी प्रखंड के गंडौल चौक पर बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई और बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। डॉ जायसवाल ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के साथ संवाद भी किया। 
इस दौरान पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू भी उपस्थित थे।  डॉ जायसवाल ने अधिकारियों को सभी बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।