जुलाई 12, 2024 7:32 अपराह्न

printer

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद भाजपा अब नगरीय निकाय और उसके बाद होने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी पन्द्रह से बीस जुलाई तक विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं, इक्कीस से पच्चीस जुलाई तक विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठकें होंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर इंक्यावन पेड़ लगाएंगे।