भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’ की शुरूआत की। इस मौके के भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू, सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अभियान के पहले दिन आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर जिले के कांदुल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव माना और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव फाफाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-एक बूथ में जाकर विजय स्वरूप झंडा लगाएंगे।