अक्टूबर 8, 2024 11:37 पूर्वाह्न

printer

भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से बौखला गए हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बौखला गए हैं। श्री मरांडी ने कहा कि पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2,100 रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फार्म भरवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे केस-मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और खुद फॉर्म भरवायेंगे।