भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बंदोपाध्याय ने मथुरापुर संसदीय क्षेत्र में कर्मी सभा में शामिल हुए। श्री अधिकारी ने इंडी गठबंधन की आलोचना की और सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। श्री बंदोपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के खिलाफ है।
भाजपा नेता डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने बालुरघाट में प्रचार किया। भाजपा नेता डॉ. जयंत रॉय और निशीथ प्रमाणिक ने भी जलपाईगुड़ी और दिनहाटा में प्रचार किया। डॉक्टर जयंत रॉय और निशीथ प्रमाणिक के राजनीतिक भाग्य का फैसला 19 अप्रैल के मतदान से होगा।
तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय ने दमदम क्षेत्र में लोगों से बातचीत की और दार्जिलिंग से पार्टी के प्रत्याशी गोपाल लामा ने चोपड़ा क्षेत्र में प्रचार किया। दमदम सीट के लिए वाममोर्चा के प्रत्याशी श्री सुजन चक्रवर्ती ने खरदाह क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। वामदल-समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप भट्टाचार्य ने कोलकाता-उत्तर में प्रचार किया।