अक्टूबर 20, 2024 12:15 अपराह्न

printer

भाजपा की मांग- जेएसएससी-सीजीएल के अंतिम परीक्षा फल प्रकाशन पर लगे रोक

प्रदेश भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से जेएसएससी-सीजीएल के अंतिम परीक्षा फल प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी जारी रिजल्ट प्रकाशन को लेकर आपत्ति जताई है।