भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव के लिए जिला संगठन चुनाव अधिकारियों और सह-अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने दी है।
इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में पार्टी की मंडल इकाईयों, जिला इकाईयों और प्रदेश इकाईयों के चुनाव होंगे। प्रदेश इकाईयों के चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया है कि पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत छब्बीस से अट्ठाईस अक्टूबर तक महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों और अन्य कई क्षेत्र के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने केवल छियालीस दिनों में पचास लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर प्रदेश में इतिहास रच दिया है।