फ़रवरी 6, 2026 8:24 अपराह्न

printer

भाजपा की नीता ठाकरे नागपुर की महापौर चुनी गई

भारतीय जनता पार्टी की नीता ठाकरे नागपुर की महापौर चुनी गई हैं। नगर निगम चुनाव में नव निर्वाचित सभी सदस्यों की पहली बैठक आज रेशिमबाग में हुई। महापौर चुनाव में नीता ठाकरे को 104 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार स्नेहल ठाकरे को 36 वोट प्राप्त हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना-शिंदे गुट का एक-एक वोट भाजपा को मिला, जबकि शिवसेना-उद्धव गुट के दोनों वोट कांग्रेस को गए। बसपा, ए.आई.एम.आई.एम. और मुस्लिम लीग के ग्यारह सदस्य तटस्थ रहे।