भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की गो-गो दीदी योजना की लोकप्रियता को देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घबरा गये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके डराने-धमकाने का प्रभाव भाजपा कार्यकर्ताओं पर नहीं पड़ने वाला है।
उधर, झामुमो ने भाजपा की गो-गो दीदी योजना के खिलाफ आपत्ति जतायी है। झामुमो नेता विनोद पांडेय ने निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मिलकर भाजपा की गो-गो दीदी योजना के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।