अक्टूबर 6, 2025 10:19 अपराह्न

printer

भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से हमला किया गया वह बेहद भयावह है :प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सेवा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से हमला किया गया वह बेहद भयावह है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस की असंवेदनशीलता और राज्य में कानून-व्यवस्था की बेहद दयनीय स्थिति को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में हिंसा करने के बजाय लोगों की मदद करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। श्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच काम करते रहने और चल रहे बचाव कार्यों में सहायता करने का आह्वान किया।