मार्च 23, 2024 8:09 अपराह्न

printer

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट के समक्ष अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट के समक्ष धरना देकर अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने सबसे पहले महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव गाने के पश्चात भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने एवं संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि जिस तरह श्रीमति सुनीता केजरीवाल रोज पत्रकार वार्ता कर पार्टी की कमान सम्भाल रही हैं उससे मालूम पडता है कि आम आदमी पार्टी परिवारवादी पार्टियों की सूची में शामिल हो गई है।