जनवरी 17, 2026 7:32 पूर्वाह्न

printer

भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में 227 में से 118 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया

भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में 227 में से 118 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने कल मध्यरात्रि तक 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से 2,784 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए। भारतीय जनता पार्टी 1,372 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जनकल्‍याण एजेंडे को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद दिया है।