भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसयी गुजरात दौरे पर हैं। जहां आज उन्होंने गांधीनगर स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ में एक उच्च स्तरीय संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की। सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने कार्यकर्ताओं से नए लक्ष्यों के साथ निरंतर सक्रिय रहने का आग्रह किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से उजागर करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का प्रभावी जवाब का भी आह्वान किया। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे।