मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2024 8:42 अपराह्न

printer

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर जनजातीय समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया

 

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा-राष्‍ट्रीय जनता दल-कांग्रेस गठबंधन पर झारखंड के जनजातीय समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो जनजातियों और झारखंड के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। श्री नड्डा ने कहा कि जनजातीय नेता चंपई सोरेन को अपमानित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने पर मजबूर किया गया। श्री नड्डा ने खूंटी में परिवर्तन रैली में कहा कि जनजातियों की आबादी 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गयी है। उन्‍होंने कहा कि रोहिंग्या सहित घुसपैठिए इस समुदाय की जमीन हड़प रहे हैं। श्री नड्डा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वोट के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी है जो अलगाववादियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देती है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला