भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है और उन्हें एक युगांतकारी व्यक्तित्व, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और प्रख्यात समाजसेवी बताया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने भारत की ग्रामीण शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उनके आजीवन मिशन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने में नानाजी के प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।
श्री नड्डा ने कहा कि वंचितों के कल्याण के प्रति नानाजी की प्रतिबद्धता और असाधारण संगठनात्मक कौशल देश भर के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहेंगे।