जून 23, 2025 1:14 अपराह्न

printer

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्‍यतिथि पर उन्हें पुष्‍पाजंलि अर्पित की

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्‍यतिथि पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। श्री नड्डा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, डॉ० श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्‍यतिथि पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। डॉ० श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदानों की सराहना करते हुए भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि वे स्‍वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्‍होंने कहा कि डॉ० श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्‍मू कश्‍मीर को विशेष दर्जा दिए जाने का विरोध किया था। श्री नड्डा ने कहा कि डॉ० मुखर्जी की आज ही के दिन श्रीनगर की एक जेल में रहस्‍यमय हालातों में मृत्‍यु हुई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला