दिसम्बर 25, 2024 6:49 अपराह्न

printer

भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज क्रिसमस के अवसर पर नई दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल गिरजाघर गए

भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज क्रिसमस के अवसर पर नई दिल्ली के कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया मुख्यालय और सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल गिरजाघर गए। इस दौरान उनके साथ दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा, भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्‍वराज, भाजपा महासचिव अनिल के. एंटनी भी उपस्थित रहे। एक सोशल पोस्‍ट के जरिए उन्‍होंने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और हम सबको त्‍याग की भावना, शांति की खोज और आशा की शक्ति को अपनाना चाहिए।