मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 29, 2024 9:29 पूर्वाह्न

printer

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लगाया आरोप- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीति कर रही है कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए डॉ. मनमोहन सिंह के नाम का प्रयोग कर रही है।

 

श्री नड्डा ने कहा कि एनडीए सरकार ने देश के सभी प्रधानमंत्रियों के सम्‍मान में प्रधानमंत्री संग्रहालय स्‍थापित किया था। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपने परिवार के लोगों के लिए स्‍मारक बनाने पर ध्‍यान केंद्रित कर रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला