भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने आज जमशेदपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत का दावा किया है। इधर, रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची का सर्वांगीण विकास नामक एक बुकलेट जारी किया। पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर आज रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद ने रांची लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
Site Admin | अप्रैल 6, 2024 8:59 अपराह्न
भाजपाके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत का दावा किया
