नवम्बर 2, 2024 9:09 अपराह्न

printer

भाकपा माले ने आज रांची में अपना घोषणा पत्र जारी किया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- भाकपा माले ने आज रांची में अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी के शुभेंदु सेन ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के तहत पार्टी ने निरसा, सिंदरी और बगोदर विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है, जबकि धनवार विधानसभा सीट पर पार्टी का झामुमो के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा।

 

शुभेंदु सेन ने कहा कि घोषणा पत्र में पार्टी ने रोजगार और स्थानीयता का मुद्दा शामिल किया है।