भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार आज छत्तीसगढ़ सहित देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन बहन अपने भाई के हाथ में रक्षासूत्र बांधती है और उसे मिठाई खिलाती है। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेकर उपहार देता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को बधाई दी हैं।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने भी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं।