भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वें जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मथुरा में तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री 583 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें बरसाना रोप वे, यमुना में क्रूज, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद स्मारक प्रेक्षागृह और मल्टीलेवल पार्किंग सहित अन्य प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह के लिए मथुरा को भव्य लाइटों से सजाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव पर ठाकुरजी पद्म कांति पुष्प बंगले में विराजमान होंगे।
भगवान श्रीकृष्ण के 5 हजार 252 वें जन्मोत्सव को बहुत भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जायेगा। श्रद्धालु इस भाव से दर्शन के लिए पधार रहे है। दर्शन के उपरांत उनके भाव की पुष्टि हो इस प्रकार की व्यवस्था प्रदर्शित करने का प्रयास श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। ऐसे विशिष्ट जन्म महोत्सव में भगवान पद्म क्रांति पुष्प बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे और सोन चन्द्र का पोशाक भगवान धारण करेंगे इस वर्श 25 अगस्त का 5 हजार 251 गैया के घी के दीपक अर्पित किये जायेंगे और वह दीपक भगवान के महोत्सव में और वृद्धि करेंगा।