मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 25, 2024 8:55 अपराह्न

printer

भगवान श्रीकृष्ण के 5 हजार 251वें जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में तीन दिवसीय महोत्सव का गुब्बारा उड़ाकर शुभारम्भ किया

भगवान श्रीकृष्ण के 5 हजार 251वें जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में तीन दिवसीय महोत्सव का गुब्बारा उड़ाकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक हजार 37 करोड़ रुपये की 178 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें बरसाना रोप-वे, यमुना में क्रूज, लक्षमण शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, मल्टीलेवन पार्किंग, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का चौड़ीकरण सहित अन्य प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।
 
 
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के भजन एलबम का विमोचन भी किया। समारोह में सांसद हेमा मालिनी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह के लिये मथुरा को भव्य लाइटों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री कल सुबह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म स्थान में दर्शन पूजन कर आगरा के लिये रवाना हो जायेंगे।
 
 
श्रीकृष्ण जन्म सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 26 अगस्त को मनाया जायेगा। इससे पूर्व आज शाम घंटे घड़ियाल की मंगल ध्वनि के बीच श्रीकेशव देव जी और श्रीराधा कृष्ण युगल सरकार को दिव्य पोशाक और नव रत्न जड़ित कंठा अर्पित किये गये।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला