मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत के बैंक लॉकर से मिले 42 लाख के जेवरात और नकद साढे़ तीन लाख रुपये को सीबीआई ने जब्त कर लिया है। इससे पहले सीबीआई ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में सील लॉकर को खोला, जिसमें जेवरात और नकदी रुपये बरामद किये गये। बता दें कि सीबीआई ने भगवान भगत के घर से छापेमारी के दौरान एक किलो सोना और प्रतिबंधित पिस्तौल की 61 गोलियां जब्त की थी।
Site Admin | नवम्बर 19, 2024 2:29 अपराह्न
भगवान भगत के बैंक लॉकर से मिले 42 लाख के जेवरात और नकद साढे़ तीन लाख रुपये को सीबीआई ने जब्त किया