फ़रवरी 2, 2026 8:59 अपराह्न

printer

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष एक सप्ताह के लिए कोलंबो में दर्शन के लिए प्रदर्शित होंगे

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष बुधवार को कोलंबो के गंगारामया मंदिर में एक सप्ताह के विशेष प्रदर्शन के लिए श्रीलंका जा रहे हैं। श्रद्धालु 4 से 11 फरवरी तक मंदिर में इसके दर्शन कर सकेंगे। कल नवम पेराहेरा में गंगारामया मंदिर के मुख्य महंत वेन. किरिंदे असाजी थेरो ने भारत सरकार और भारतीय उच्चायोग को धन्यवाद दिया और कहा कि मंदिर प्रदर्शन की तैयारियों में जुटा हुआ है।

अवशेषों के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जा रहा है।