भगवान बुद्ध की जयंती ‘‘बुद्ध पूर्णिमा’’ छत्तीसगढ़ सहित देशभर में मनाई जा रही है। आज ही के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और आज ही के दिन उनका परिनिर्वाण हुआ था।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता तथा सभी प्राणियों के प्रति प्रेम का संदेश दिया है।
वहीं, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Site Admin | मई 23, 2024 7:57 अपराह्न
भगवान बुद्ध की जयंती ‘‘बुद्ध पूर्णिमा’’ छत्तीसगढ़ सहित देशभर में मनाई जा रही है