भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करने के लिए देश भर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। देश भर में मनाया जाने वाला यह उत्सव भारत की समृद्ध आदिवासी विरासत और आदिवासी समुदायों के योगदान का सम्मान करता है। यह पखवाड़ा भावी पीढ़ियों को उनके बलिदानों को स्वीकार करने और उनकी सांस्कृतिक प्रथाओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित करेगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि सरकार ने आदिवासी समुदायों के विकास और उत्थान के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं।
Site Admin | नवम्बर 17, 2024 1:20 अपराह्न
भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करने के लिए देश भर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मनाया जा रहा है जनजातीय गौरव पखवाड़ा
