सितम्बर 8, 2024 7:07 अपराह्न

printer

भगवान बलराम की जंयती पर कल नौ सितम्बर को प्रदेशभर में किसान दिवस मनाया जाएगा

भगवान बलराम की जंयती पर कल नौ सितम्बर को प्रदेशभर में किसान दिवस मनाया जाएगा। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।

किसान दिवस का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, कृषि विकास किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय किसान संघ मिलकर करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी शामिल होंगे।

इस अवसर पर ‘‘प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि’’ विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से दो हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। इसी दिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संचालित सत्ताईस कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी श्री बलराम जयंती-किसान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला