मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 7, 2024 7:20 अपराह्न

printer

भगवान जगन्नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज ओडिशा के पुरी में शुरू

भगवान जगन्नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज ओडिशा के पुरी में शुरू हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए पुरी में हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सुबह उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। उन्होंने रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी।

 

आज भोपाल में भी कई स्थानों पर रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आगरमालवा जिले के कानड़ में  भगवान जगन्नाथ की विधि विधान से पूजन अर्चना के बाद नगर में कल रथयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालु शामिल हुए।