मई 12, 2026 7:24 अपराह्न

printer

ब्रिटेन: स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने किया अपना बचाव

ब्रिटेन में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के स्‍थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव और आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री कीर स्‍टारमर ने अपना बचाव किया है। सरकार के कुछ मंत्री और पार्टी सदस्य उनसे नेता पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के बैठक में श्री स्टारमर ने कहा कि हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में हार के बावजूद वे नेतृत्‍व करना जारी रखेंगे।

जूनियर आवास मंत्री के सरकार से इस्तीफा देने के बाद श्री स्टारमर पर दबाव और बढ़ गया है। हालांकि, श्री स्टारमर ने कहा कि नेतृत्‍व को चुनौती देने के लिए आवश्यक 20 प्रतिशत सांसदों का समर्थन नहीं जुटाया गया है।

मंत्रिमंडल सहयोगियों को संबोधित करते हुए श्री स्टारमर ने कहा कि वे चुनाव परिणामों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला