मई 12, 2026 8:27 अपराह्न

printer

ब्रिटेन में चुनावी हार के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा

ब्रिटेन में स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी की हार के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है, और आज उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के पहले सदस्य को खो दिया। आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार मंत्री मियाट्टा फाहनबुले ने इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने श्री स्टारमर से देश हित में सही कदम उठाते हुए पद छोड़ने की समय-सीमा तय करने का आग्रह किया। उधर, श्री स्‍टारमर ने पद छोड़ने की बढ़ती मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने आलोचकों को गलत साबित करने का संकल्प लिया।

इससे पहले, खबरों में कहा गया था कि इंग्लैंड और वेल्स में हाल में हुए स्थानीय चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 60 से अधिक लेबर सांसद, श्री स्टारमर से पद छोड़ने का आग्रह कर रहे थे। कई लेबर सांसदों ने सार्वजनिक और निजी तौर पर चिंता व्यक्त की है कि श्री स्टारमर का नेतृत्व अगले आम चुनाव से पहले पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला