इंग्लैंड में रह रही भारतीय महिलाएं कल पारंपरिक पोषाक में ब्रिटिश संसद के सामने एकत्र हुई। इन महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के गौरव को दर्शाने और भारत में आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में प्रदर्शन किया। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुडी इन प्रवासी महिलाओं ने तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, बिहार और ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत में लोकतंत्र के भव्य समारोह का उत्सव अनूठे अंदाज में मनाया।
ब्रिटेन में भारतीय जनता पार्टी के मित्रों ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पहचान में गौरव की भावना को मजबूत करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढाया है।