मार्च 2, 2026 10:08 पूर्वाह्न

printer

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की है। तीनों देशों ने एक बयान में अमरीका के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। इन देशों ने कहा है कि वे इस क्षेत्र में अपने हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने को तैयार हैं और अमरीका तथा सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हैं।

   

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले के लिए अमरीका को ब्रिटेन के अड्डे इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। ब्रिटेन ने कतर की ओर बढ़ रहे एक ईरानी ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया है।