मार्च 4, 2026 9:02 पूर्वाह्न

printer

ब्रिटेन ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में बढ़ाया कदम

ब्रिटेन सरकार ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर सार्वजनिक परामर्श शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन उन कई यूरोपीय देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने यह कदम उठाए हैं। माता-पिता, अभिभावकों और युवाओं को इस प्रस्ताव पर ब्रिटेन सरकार के निर्णय लेने से पहले अपनी राय देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

दिसंबर में, ऑस्ट्रेलिया बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था। वहीं, फ्रांस एक कानून पारित करने के करीब है, जहां सांसदों ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। स्पेन, ग्रीस और नीदरलैंड ने कहा है कि वे युवाओं को टिकटॉक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफार्मों से दूर रखने के लिए कार्रवाई करेंगे।