मार्च 21, 2026 8:23 अपराह्न

printer

ब्रिटेन ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर ईरान के मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की

ब्रिटेन ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर ईरान के मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है। ब्रिटेन के अधिकारियों ने इन असफल हमलों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें ईरान से लगभग ढाई हजार मील दूर स्थित इस अड्डे के कितने करीब पहुंचीं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि ईरान के पूरे क्षेत्र में हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंधक बनाना ब्रिटिश हितों और सहयोगियों के लिए खतरा है। ब्रिटेन ईरान पर अमरीकी-इस्राएली हमलों में शामिल नहीं है। लेकिन उसने अमरीकी बमवर्षक विमानों को ईरानी मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ब्रिटेन के सैन्‍य अड्डों का उपयोग करने की अनुमति दी है।