जुलाई 17, 2025 6:01 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन-आईवीएफ तकनीक का उपयोग करके आठ बच्चों को जन्म देने की उल्‍लेखनीय सफलता प्राप्‍त की है

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन-आईवीएफ तकनीक का उपयोग करके आठ बच्चों को जन्म देने की उल्‍लेखनीय सफलता प्राप्‍त की है। वैज्ञानिकों ने इन बच्‍चों को आनुवंशिक माइटोकॉन्ड्रियल रोग से भी बचाया है। इन शिशुओं में चार लड़कियां और चार लड़के हैं। ब्रिटेन के न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि सभी बच्चे जन्म के समय स्वस्थ थे।