ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री नियुक्त किया

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री नियुक्त किया है। 44 वर्षीया लिसा ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड की वाइगन सीट से भारी मतों से जीत दर्ज़ की थी। वे वर्ष 2020 में लेबर पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के लिए तीन प्रमुख दावेदारों में भी शामिल थीं।

सुश्री लिसा कोलकाता के जाने-माने शिक्षाविद दीपक नंदी की सुपुत्री हैं जो ब्रिटेन में जातीय संबंधों पर अपने काम के लिए मशहूर थे।

ब्रिटेन में हाल के चुनाव में निचले सदन–हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए भारतीय मूल के 29 सांसद निर्वाचित हुए हैं।