ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के बावजूद पीटर मैंडेलसन को ब्रिटेन का अमरीकी राजदूत नियुक्त करने की सरकार को सलाह देने की जिम्मेदारी स्वीकार की है।
एक बयान में, मैकस्वीनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को गलत सलाह दी थी। उन्होंने इस नियुक्ति की पूरी जिम्मेदारी भी स्वीकार की। मैकस्वीनी ने इस फैसले को जनता के भरोसे और देश की राजनीतिक संस्थाओं के लिए हानिकारक बताया।
मैकस्वीनी का इस्तीफा पिछले महीने अमरीकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में एपस्टीन और पीटर मैंडेलसन के संबंधों के बारे में नए खुलासे हुए हैं। मैंडेलसन को बाद में सितंबर में राजदूत पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इन खुलासों से लेबर पार्टी की सरकार के लिए राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है और प्रधानमंत्री स्टारमर के फैसले की जांच तेज कर दी है।