जनवरी 31, 2026 10:04 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चीन की यात्रा पूरी की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चीन की यात्रा पूरी कर ली है। श्री स्‍टार्मर ने चीन से अरबों पाउंड के निर्यात और निवेश हासिल करने का दावा किया है। इस यात्रा का उद्देश्य पेइचिंग के साथ पहले से तनावपूर्ण संबंधों में स्थिरता लाना था।

इस सप्ताह प्रधानमंत्री स्‍टार्मर की तीन दिन की यात्रा के दौरान, ब्रिटेन और चीन ने निर्यात सौदों में 2 दशमलव 2 अरब पाउंड, पांच वर्षों में लगभग 2 दशमलव 3 अरब पाउंड के बाजार पहुंच समझौते और करोड़ों रुपये के नए निवेश हासिल किए। दोनों देशों के बीच कृषि, खाद्य, खुदरा बाजार, खेल और विज्ञान के क्षेत्रों में समझौतों पर सहमति बनी।