अगस्त 7, 2025 8:07 अपराह्न

printer

ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि आज ब्रिटेन और फ्रांस के बीच नए प्रवासी वापसी समझौते के तहत पहले अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि आज ब्रिटेन और फ्रांस के बीच नए प्रवासी वापसी समझौते के तहत पहले अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में इसकी घोषणा की। खबरों के अनुसार कल एक छोटी नाव पर ब्रिटेन पहुंचे अप्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। आने वाले सप्‍ताह में गिरफ्तार किए गए अप्रवासियों को फ्रांस वापस भेज दिया जाएगा। कितने अप्रवासी गिरफ्तार हुए या कितने अप्रवासी फ्रांस वापस भेजे जाएंगे इसकी पुष्टि ब्रिटेन की गृहमंत्री यवेट कूपर ने अभी नही की है। उन्‍होंने कहा कि आव्रजन निष्कासन केंद्र में स्थानांतरण का कार्य चल रहा है।